फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अवैध हथियार सप्लाई करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Mon, 10 Nov 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों ने 28 सितंबर को पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए कुख्यात अपराधी सुखविंदर उर्फ सुखी को हथियार उपलब्ध करवाए थे। आरोपियों की पहचान दरड़ गांव के रहने वाले सुखविंदर उर्फ सुखी और करनाल जिले के रायपुर रौडान के रहने वाले सागर के रूप में हुई है। टीम ने दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।


अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 28 सितंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि कई आपराधिक मामलों में वांछित सुखविंदर उर्फ सुखी अवैध हथियार लेकर बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। उन्होंने सूचना पर एक टीम तैयार करके सर्च अभियान चलाया। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर गांव प्रतापगढ़ के पास पुलिस टीम ने सुखविंदर को देखा। रोकने पर उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुखविंदर की टांग में गोली लगी। उसे तुरंत नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका उपचार चला। तलाशी में उसके पास से एक कट्टा और तीन कारतूस बरामद हुए। थाना सदर थानेसर में हथियार अधिनियम व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुखविंदर जिले में हत्या के प्रयास सहित लगभग 18 मामलों में वांछित था और करीब एक साल से गिरफ्त से बाहर था। 5 नवंबर को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

पुलिस की आगामी जांच में सामने आया कि सुखविंदर को हथियार सुखविंदर उर्फ सुखी और सागर ने उपलब्ध करवाए थे, जिन्हें टीम ने शनिवार को दबोच लिया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के उपरांत कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें