फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महिला समेत दो उपभोक्ताओं से ठगे 1.12 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। साइबर ठगों ने एक महिला को काॅल करके खाते से 62 हजार रुपये निकाल लिए। इसके अलावा एक और व्यक्ति के साथ 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। थाना साइबर में दर्ज शिकायत में रमेश कुमार निवासी लोहार माजरा ने बताया कि रविवार को उसकी पत्नी के मोबाइल पर एक काॅल आई। इसके बाद उनके खाते से 62 हजार रुपये निकल गए, जबकि उसने किसी को अपने खाते और ओटीपी तक की जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन

उधर, दौलतराम काॅलोनी निवासी कावेरी ने बताया कि उसके पास 21 नवंबर को कॉल आई, जिसमें काॅलर ने खुद को बैंक अधिकारी बता कर जानकारी दी कि उसके क्रेडिट कार्ड में इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन आ रही है। इसका पांच से छह हजार रुपये लगता है। इसे बंद करने के लिए उसने एक फाइल भेजी है, जिससे उसकी स्क्रीन शेयर हो गई। ओटीपी आते ही उसके क्रेडिट कार्ड से 50 हजार 531 रुपये कट गए। शिकायत पर पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें