शाहाबाद। ट्रैफिक पुलिस द्वारा लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में दो व्यक्तियों के चालान किए गए हैं। ट्रैफिक हाईवे के एसआई महिपाल अपने सहयोगी स्टाफ एसपीओ संजीव कुमार व मलखान सिंह के साथ यातायात को नियंत्रित करने के लिए जीटी रोड, मारकंडा मंदिर पर वाहन चेकिंग करते हुए मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत वाहनों के चालान कर रहे थे।
इसी बीच एक वाहन चालक अपने वाहन को तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाता हुआ आया और एनएचएआई की हिदायतों की अवहेलना करते हुए अपने वाहन को प्रथम लाइन दाहिनी ओर चलाता हुआ आया, जिसे रुकने का इशारा किया गया। वाहन को रोककर चालक का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम सुधाकर निवासी बिहार बताया। ऐसे वाहन चालक यातायात पुलिस द्वारा जागरूक करने के बाद भी बाज नहीं आते और नियमों का पालन नहीं करते और लाइट व्हीकल को आने जाने वालों को बाधा डालते हैं तथा आमजन को सुरक्षा को खतरा पैदा करते हैं। दूसरे मामले में ट्रैफिक हाईवे के एसआई जसमिंद्र सिंह अपने सहयोगी स्टाफ ईएचसी रवि कुमार के साथ यातायात को नियंत्रित करने के लिए खानपुर जाट्टान, जीटी रोड पर मौजूद थे कि इसी बीच एक वाहन चालक अपने वाहन को लापरवाही से चलाता हुआ आया और चालक ने अपना नाम अजरुदीन निवासी जिला नूंह बताया।