फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दो मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। पुलिस ने सूचना के आधार पर एक कैंटर को रुकवाकर उसमें से 13 गोवंश मुक्त कराए गए। पुलिस ने कैंटर चालक एक अन्य के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अनुभव कौशल वासी जलबेहड़ा रोड अंबाला ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि वह श्री कृष्णा गऊ सेवा सोसायटी रजिस्टर का सदस्य है। उन्हें सूचना मिली है कि एक कैंटर में गाय लोड है और वह कैंटर अंबाला से पिहोवा की तरफ आ रहा है।
विज्ञापन

पुलिस टीम गांव लोटनी बस अड्डा के पास पहुंची जहां पर अनुभव कौशिक मौजूद मिले तथा पुलिस टीम के साथ मिलकर कैंटर को रोककर तलाशी ली गई। कैंटर में दो व्यक्ति मौजूद थे। कैंटर चालक की पहचान संजय कुमार वासी कलहेड़ी थाना घरौंडा जिला करनाल के रूप में हुई तथा पास बैठे व्यक्ति की पहचान शोफियान वासी कौताना जिला बागपत उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है तथा गऊओं को इस्माईलाबाद गोशाला मेें सुरक्षित पहुंचाकर सभी गऊओं का मेडिकल करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें