इस्माईलाबाद। इनोवा कार की टक्कर से दो भैंसों की मौत होने तथा एक भैंस की टांग टूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पशुपालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
लोटनी गांव निवासी कृष्ण चन्द ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी भैंसों को चराने कि लिए अपने खेतों में गया हुआ था। जब वह अपनी भैंसों को खेत से वापस घर लेकर आ रहा था तो उसी समय एक तेज रफ्तार कार ने उसकी तीन भैंसों को टक्कर मार दी। जिसमें से दो भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक भैंस की टांग टूट गई है। पुलिस ने पशुपालक की शिकायत पर इनोवा कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच हवलदार कुलदीप सिंह कर रहे हैं। संवाद