फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात किलो अफीम के साथ ट्रक ड्राइवर सहित दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रक ड्राईवर सहित दो लोगों को सात किलोग्राम अफीम के साथ काबू किया है। आरोपियों की पहचान मलकीत सिंह उर्फ मन्गा पुत्र हरनेक सिंह वासी निहोलका थाना कुराली जिला मोहाली और मोहन सिंह पुत्र हजारी वासी पालापुर थाना माईगलगंज जिला लखीमपुरखीरी हाल गांव लोहा खेड़ी राजपुरा पंजाब के रूप में हुई है। आरोपी झारखंड से अफीम की खरीद करके ट्रक की सीट के नीचे छिपा कर पंजाब ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके आठ दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सुरेंद्रपाल ने बताया कि गत दिवस सीआईए टू प्रभारी निरीक्षक मलकीत सिंह की देखरेख में एसआई दलजीत सिंह, एएसआई दिलबाग राय, सतविंद्र सिंह, प्रवेश कुमार, दलबीर सिंह, कुलदीप सिंह, श्रवण कुमार और कृपाल सिंह की टीम जीटी रोड उमरी चौक के पास मौजूद थी। तभी पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि मलकीत सिंह व मोहन सिंह दोनों अफीम खाने और बेचने का धंधा करते हैं। आरोपी अपने ट्रक में झारखंड से अफीम लेकर मोहाली जा रहे हैं। किसान यूनियन द्वारा किए गए रोड जाम के कारण उमरी चौक के पास जीटी रोड पर काफी ट्रक खड़े हैं। उन्हीं ट्रकों के बीच में मलकीत सिंह का ट्रक भी खड़ा है। पुलिस टीम ने मलकीत के ट्रक में भारी मात्रा में अफीम होने के शक पर आरोपियों के विरुद्ध थाना सदर थानेसर में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके तुरंत झिरबड़ी के पास खड़े आरोपी के ट्रक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस टीम को ड्राईवर सीट के पीछे बनी सीट पर कंबल के नीचे से एक थैला बरामद हुआ, जिसकी जांच करने पर उसमें से सात किलोग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने अफीम का अपने कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
झारखंड के ढाबे से खरीदी थी अफीम
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह अफीम झारखंड में बरी के पास हाइवे पर स्थित एक ढाबे से खरीदी थी, जिसे वह पंजाब लेकर जा रहे थे और महंगे दाम पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाने चाहते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया तथा आरोपियों को आठ दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया ताकि मामले की गहनता से जांच की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें