फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड भेजने के नाम पर सात लाख हड़पे, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करके सात लाख रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव नैंसी निवासी संदीप पुत्र सोमनाथ ने शिकायत में कहा कि जुलाई 2020 में उससे मुलाकात गांव नोच (कैथल) निवासी राजेश पुत्र करनैल सिंह, नैंसी निवासी हरदेव पुत्र रामकरण, अरुण सेठी कमला नगर दिल्ली व प्रवीण से हुई थी। बातचीत के दौरान इन लोगों ने उसे इंग्लैंड भेजने का आश्वासन दिया था। इस एवज में सात लाख रुपये की मांग की थी। उनकी बातों पर भरोसा कर उसने उनको सात लाख रुपये दे दिए, लेकिन कई माह बीत जाने के बाद भी उसे इंग्लैंड नहीं भेजा। जब उसने आरोपियों से अपने पैसों की मांग की तो आरोपियों ने रुपये देने से साफ इंकार कर दिया। तंग आकर उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें