फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार

Tue, 15 Sep 2026 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
हेरोइन के साथ दो गिरफ्तारकुरुक्षेत्र। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए केयूके थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 100.70 ग्राम हेरोइन बरामद किया। पुलिस ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी राजीव उर्फ काला निवासी खरल, जिला जींद को भी गिरफ्तार किया है। उससे 10 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार के अनुसार 13 सितंबर को पुलिस टीम वीआईपी गेट ब्रह्मसरोवर के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सीताराम कॉलोनी, एनआईटी गेट के पास शिव कुमार उर्फ सन्नी और मंदीप उर्फ मन्नी हेरोइन बेच रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शिव कुमार के मकान के बाहर खड़े दोनों आरोपियों को पकड़कर तलाशी ली। शिव कुमार उर्फ सन्नी से 100.70 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ। दोनों के खिलाफ केयूके थाने में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद 14 सितंबर को पुलिस ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी राजीव उर्फ काला को भी गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें