फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: योगासन में लाडवा के कमल किशोर समेत सात खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण

Tue, 15 Sep 2026 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
लाडवा। पदक विजेता खिलाड़ियो को सम्मानित करते हुए केयू खेल निदेशक डॉ दिनेश राणा। स्वयं - फोटो : samvad
विज्ञापन
लाडवा। गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में 13 सितंबर को आयोजित योगासन प्रतियोगिता में लाडवा के योग खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात स्वर्ण पदक जीते। इनमें योग आचार्य कमल किशोर ने सीनियर बी वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता के बाद लाडवा स्थित लोटस फिटनेस प्वाइंट में कमल किशोर समेत अन्य पदक विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन (योगासन भारत) की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में लाडवा के कमल किशोर के अलावा अश्विनी, विनमृता, ख्याति, गुरनूर, प्रीत और प्रेरणा ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। प्रतियोगिता में कुल 113 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और विभिन्न वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लोटस फिटनेस प्वाइंट के उपनिदेशक एवं ताइक्वांडो प्रशिक्षक करनजीत और सदस्यों ने पदक विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया। इस अवसर पर उमा सुधा, डीपी चौधरी, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल निदेशक दिनेश राणा, जिंदल फाउंडेशन के बलविंदर और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल सहित योगासन भारत के सदस्यों ने खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और पदक पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें