फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पशु क्रूरता के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी साकिब व मोहम्मद उस्मान निवासी बुढ़ा खेड़ा जिला सहारनपुर यूपी के कब्जे से सात पशुओं को मुक्त कराया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने बताया कि शाहाबाद पुलिस चौकी टीम बराड़ा रोड पर शाहाबाद अनाज मंडी टी-प्वाइंट के पास गश्त कर रही थी। तभी टीम को सूचना मिली कि एक बोलेरो में पशुओं को ठूंस-ठूंसकर भरा हुआ है। यह गाड़ी शाहाबाद बराड़ा रोड से होते हुए यूपी की तरफ जाएगी। टीम ने अनाज मंडी के निकट नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद बराड़ा चौक की तरफ से एक बोलेरो आती दिखाई दी। उसे रोककर पुलिस ने जांचा तो उसमें सात पशुओं को ठूंस-ठूंसकर भरा हुआ था। उनके पैर और मुंह को बांधा हुआ था। पुलिस ने गाड़ी से दो भैंस व पांच कटड़ों को मुक्त कराया। आरोपी साकिब और मोहम्मद उस्मान के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें