फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

Thu, 15 May 2014 12:19 AM IST
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। चोरी के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल पार्ट्स, एक गैस सिलेंडर, एक मोबाइल, चांदी के गहने और 11 हजार रुपये बरामद किए।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा दो प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक रोहताश सिंह, रमेश कुमार, हवलदार जसपाल और सिपाही प्रदीप कुमार की टीम ने जांच के दौरान अंबाला से अंबाला निवासी साहिल शर्मा उर्फ हर्ष और नया गांव अंबाला निवासी राकेश कुमार को गिरफ्तार किया।

आरोपियों ने माना कि उन्होंने दिनांक 5-12-2013 को नरकातारी से सुबेग सिंह के किराये के मकान से एक मोटरसाइकिल डिस्कवर, सोने और चांदी के  गहने, गैस सिलेंडर, पैसे और मोबाइल चोरी किया था। पूछताछ पर आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा सामान एक मोटरसाइकिल के पार्ट्स, एक गैस सिलेंडर, चांदी के गहने, मोबाइल और 11 हजार रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें