फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धोखाधड़ी के आरोप में महिला सहित दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। छह महीने पहले बैंक में रुपये जमा कर दोगुने करने का लालच देकर 7.04 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना शहर थानेसर में 11 नवंबर को दर्ज शिकायत में बलकार सिंह निवासी बसंतपुर शाहाबाद ने बताया था कि कुरुक्षेत्र बस अड्डे के सामने कुरुक्षेत्र में बैंक की एक शाखा है। उसने जून 2022 में अपने गांव के ही बलवान सिंह के कहने पर उस बैंक में गूगल-पे के माध्यम से करीब 7.04 लाख रुपये जमा कराए थे। उसे कुछ समय में यह रुपये दोगुने होने का झांसा दिया गया था। इस बारे में बैंक ने उसे कोई भी कागजात या रसीद नहीं दी थी। बाद में वह बैंक गया तो उनके पास कोई रुपये जमा नहीं थे। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी जगाधरी निवासी सीमा व रईस खान निवासी मंदौली जिला यमुनानगर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें