फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सुबह तेज धूप से बढ़ी गर्मी, दोपहर बाद छाए बदरा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दोपहर बाद आसमान में छाए बादल।संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सुबह से ही तेज धूप के चलते रविवार को गर्मी के बढ़ने का एहसास हुआ, जिसके चलते गर्मी से राहत पाने के लिए जहां लोग ठंडे पेय पदार्थों का सेवन कर प्यास बुझाते दिखाई दिए तो वहीं तेज धूप से बचने के लिए राहगीर भी मुंह ढककर गुजरते नजर आए। जबकि दोपहर के समय गर्मी बढ़ने का असर दिखाई दिया, जिसके चलते बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पंखों, कूलर और एसी का सहारा लेते दिखाई दिए। हालांकि दोपहर बाद मौसम ने फिर करवट ली और आसमान में बादल छा गए। आसमान में बादलों को देखकर लोग बारिश होने की संभावना जताने लगे। रविवार को अधिकतम तापमान
विज्ञापन

38.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना बनी हुई हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अब सोमवार से मौसम साफ होने के आसार बने हुए है, जिससे तेज धूप के चलते जहां गर्मी का असर बढ़ेगा तो वहीं लू चलने की संभावना भी रहेगी। कृषि विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि अगले सप्ताह पारा बढ़ने से गर्मी का असर ज्यादा रहने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें