शाहाबाद। अपराध अन्वेषण शाखा-एक की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोप में शुक्रवार को अंबाला निवासी अनमोल को काबू करके उसके कब्जे से 100 ग्राम अफीम बरामद की है। अनमोल से पूछताछ के बाद टीम ने पुलिस टीम ने नशीला पदार्थ की आपूर्ति करने के आरोप में अंबाला निवासी हरिकिशोर को भी गिरफ्तार किया। शुक्रवार को टीम राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर शाहाबाद बराडा पुल के पास मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि अनमोल अफीम बेचने का काम करता है, जो आज भी स्कूटी से साहा-शाहाबाद रोड से होते कुरुक्षेत्र क्षेत्र में अफीम बेचने के लिए जाएगा। सूचना के आधार पर टीम ने मारकंडा पुल शाहाबाद पहुंचकर निगरानी रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस को स्कूटी आती हुई दिखाई दी, जिसे शक के आधार पर रोककर सवार को काबू कर लिया। स्कूटी की तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 100 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना शाहाबाद में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके अपराध अन्वेषण शाखा-एक के उप निरीक्षक सुदेश कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, वहीं टीम ने पूछताछ के बाद उक्त नशीला पदार्थ आपूर्ति करने वाले हरिकिशोर को भी काबू कर लिया।
नशीले पदार्थ की आपूर्ति करने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने नशीले पदार्थ की आपूर्ति करने के आरोप में मुंडा खेड़ा गांव के वीरभान को गिरफ्तार किया है, जो फिलहाल यूपी के बरेली जिला के बिचरा बालकिशन मटियार गांव में रह रहा है। 24 मई सैल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर देवीलाल पार्क के पास से कुरुक्षेत्र के रहने वाले दिनेश कुमार व गुरमीत सिंह को काबू करके उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 563 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। युवक के विरुद्ध थाना सदर थानेसर में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया था। उसी दिन टीम ने मामले की आगामी तफ्तीश करते हुए उन्हें यह नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोप में यूपी के बरेली के ढकिया गांव के सरनाम सिंह को गिरफ्तार किया था। सरनाम शुक्रवार को गिरफ्तार वीरभान से उक्त अफीम लेकर आया था।
पोक्सो के मुकदमे का भगोड़ा गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। थाना सदर थानेसर की टीम ने पोक्सो के मामले में अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित जिला पंचकूला के मनीमाजरा गांव के विक्रम उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि विक्रम को वर्ष 2021 के पोक्सो एक्ट के एक मुकदमे में एएसजे फास्ट ट्रक स्पेशल अदालत ने एक अक्तूबर 2024 को भगौड़ा घोषित किया था। थाना सदर थानेसर प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह की टीम ने शनिवार को विक्रम को गिरफ्तार करके अदालत में पेश करने के उपरांत कारागार भेज दिया ।