दुकान में तोड़फोड़ करके अवैध कब्जा करने और चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान प्रदीप शर्मा पुत्र ओम प्रकाश वासी उगाला और लखबीर उफ साहनी पुत्र बलबीर सिंह वासी मौजगढ़ अंबाला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात के समय इस्तेमाल कार और जेसीबी को भी बरामद कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने बताया कि 24 सितंबर को अक्षित चौधरी पुत्र करण सिंह वासी उमरी ने सूचना दी कि बस अड्डा उमरी पर उनकी छह दुकान है, जिनमें वह पानी की मोटर, सरिया व सीमेंट की दुकान करता है। 23-24 सितंबर की रात को रवि कुमार, बिट्टू पुत्र अजमेर, सरजन और उसका भाई पुत्र रोशन, जोगिंद्र उर्फ लंगडा व महेंद्र पुत्र मामराज, कृष्णा पत्नी अजमेर ने अपने 10 साथियों के साथ मिलकर उनकी दुकानों को जेसीबी से तोड़ कर उसमें रखा सिमेंट, सरिया, पानी की मोटरें, शटरिंग का सामान चोरी कर लिया। जांच के दौरान पुलिस ने प्रदीप शर्मा और लखबीर को शाहाबाद से काबू करके उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल जेसीबी और आल्टो कार को बरामद कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।