फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सवा दो किमी लंबा तार चोरी, 14 गिरफ्तार

Mon, 02 Feb 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/करनाल। सग्गा गांव से बालू तक की बिजली के 2,240 मीटर लंबे एल्यूमिनियम के तार चोरी करने वाले दो संगठित गैंग के 14 आरोपियों को सीआईए तीन शाखा ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने नौ जगहों से चोरी की वारदात कबूल की है। उनसे दो लाख 40 हजार रुपये और वारदात में प्रयोग की गई दो गाड़ी बरामद की गई हैं।

सीआईए तीन के जांच अधिकारी जंगशेर सिंह व जितेंद्र सिंह की टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई की। आरोपियों विजय, रवि कुमार, अजय उर्फ चाटू, रवि प्रकाश उर्फ चौटाला, प्रवीन कुमार उर्फ पतला, हेमराज उर्फ अमन, राकेश उर्फ बच्ची, विक्रम उर्फ विक्की, सोनू निवासी भुखापुरी गांव, राहुल उर्फ दीपक निवासी हैबतपुर गांव, जिला कैथल के डीग गांव निवासी कमल, बिट्टूराम वासी रायसन दयानगर, करनैल सिंह उर्फ गंजा वासी गांव निगदू और कुरुक्षेत्र के अमीन गांव निवासी पवन कुमार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


सीआईए तीन प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता प्रोजेक्ट मैनेजर पंकज शर्मा के अनुसार 4 दिसंबर, 2025 की रात को सग्गा गांव से बालू वाली लाइन से एल्यूमिनियम तार चोरी हुआ था। इसकी कीमत करीब आठ लाख 62 हजार 400 रुपये है। उन्हें पांच दिसंबर को चोरी होने का पता लगा। पुलिस ने शिकायत पर तरावड़ी थाना में चोरी की प्राथमिकी दर्ज की थी।

जांच के दौरान पुलिस ने मामले में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। अदालत ने चारों का दो दिन का रिमांड मंजूर किया। रिमांड के दौरान गिरोह से जुड़े 10 अन्य आरोपियों की संलिप्तता उजागर हुई, आरोपियों ने मिलकर थाना सदर करनाल व निसिंग क्षेत्र में कई वारदात की थी।
विज्ञापन


काम न आई जुगत ः अग्रवाल इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर पंकज शर्मा ने बताया कि नई लाइन लगाने का काम चल रहा है। तार चोरी न हो इसके लिए 33 केवी नई लाइन को आरडीएस फीडर की सप्लाई से जोड़ रखा था। चोरों ने करंट वाली तार हटा दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें