फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आग लगने से ढाई एकड़ गेहूं जलकर राख, दर्जनों एकड़ में जले फाने

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/बाबैन। धनानी गांव में शुक्रवार देर रात ट्रांसफार्मर पर आसमानी बिजली गिरने से पास में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण खेतों की तरफ दौड़ पड़े और इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। ग्रामीणों व दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ढाई एकड़ गेहूं की फसल व दर्जनों एकड़ फाने जलकर राख हो चुकी थे। किसानों ने सरकार व प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

सरपंच सुखश्याम ने बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे सूचना मिली कि गांव के खेतों में गेहूं की फसल व फानों में आग लग गई है तो ग्रामीण साधन लेकर मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टरों की सहायता से आग पर काबू पाने में जुट गए। आग लगने से धनानी निवासी सुरेंद्र सिंह के एक एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गए, वहीं आग लगने से सुनारिया निवासी सतपाल के एक एकड़ गेहूं की फसल व लगभग सात एकड़ फाने जल गए। किसान सुरेंद्र व सतपाल ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है। किसान सुरेंद्र व सतपाल ने बताया कि जो गेहूं की कटाई हुई थी वो मंडी में पहुंचा दी थी और बकाया फसल को घर पर खाने के लिए अनाज रखना था, लेकिन फसल व फाने जलने से अब उनके पास न तो खाने के लिए अनाज बचा है और न ही पशुओं के लिए चारा। सरकार से अनुरोध है कि उचित मुआवजा देकर राहत देने का काम किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें