फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: होटल में अनैतिक कार्य मामले में दो आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एनआईटी गेट के सामने होटल में अनैतिक कार्य कराए जाने के मामले में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई का असर दूसरे दिन वीरवार को भी दिखाई दिया। अन्य होटल संचालक भी संशय में दिखाई दिए। पुलिस की हर आने-जाने वाली गाड़ी को शक की निगाहों से देखते रहे। उनमें डर बना रहा कि कहीं अब फिर से पुलिस जांच पड़ताल न शुरू कर दे।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार के मुताबिक होटल जेएस मामले में मालिक अमरजीत व मैनेजर साहिल वासी कुरुक्षेत्र को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया जबकि पकड़े गए एक ग्राहक को जमानत पर छोड़ दिया गया। पुलिस ने विगत दिवस होटल पर सूचना के आधार पर डीएसपी सुरेश कुमार की अगुवाई में छापामारी की थी। इस दौरान पुलिस ने कई होटलों को खंगाला तो वहीं उक्त होटल में एक ग्राहक कैथल वासी राजेश व दो युवतियां मिली थीं। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक होटल में अनैतिक कार्य कराए जाने के चलते ही पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। पुलिस को दी गई सूचना में यह भी बताया गया कि होटल के मालिक और मैनेजर बाहर से महिलाओं व युवतियों को लाकर पैसे लेकर यह काम करवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें