फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह: आज से आठ तक चिड़ियाघरों में मुफ्त प्रवेश

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लघु चिड़ियाघर में ​शिव व साक्षी आराम फरमाते हुए। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिपली। वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के तहत आज से आठ अक्तूबर तक पर्यटक चिड़ियाघरों में मुफ्त प्रवेश कर सकेंगे। यह कदम वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पर्यटकों का रुझान बढ़ाने के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन

पहले लिया जाने वाला 20 से 30 रुपये का प्रवेश शुल्क अब पूरी तरह माफ रहेगा। विभाग का उद्देश्य पर्यटकों को राहत देने के साथ बच्चों और युवाओं को वन्यजीवों के संरक्षण से जोड़ना है। पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास, संरक्षण और पर्यावरण संतुलन की जानकारी दी जाएगी। पिपली लघु चिड़ियाघर के निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि वन्यजीव प्रकृति के संतुलन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। निशुल्क प्रवेश से पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। इससे नई पीढ़ी में वन्यजीवों के प्रति जिज्ञासा और पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी की भावना विकसित होगी। चिड़ियाघर सोमवार को बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें