फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दो अलग-अलग मामले में नशा आपूर्ति के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-दो व एंटी नारकोटिक सैल की टीमों ने नशीले पदार्थों की आपूर्ति करने के दो अलग-अलग मामलों में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में सात मई को अपराध अन्वेषण शाखा की टीम ने सूचना के आधार पर पिहोवा चौक के पास मालक सिंह को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से 24.96 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना शहर पिहोवा में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया। शनिवार को तफ्तीश को आगे बढ़ाते हुए सप्लाई के मुख्य आरोपी जिला कैथल के कस्बा कलायत वासी मोनू उर्फ बच्ची को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

वहीं दूसरे मामले में उसी दिन एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने ज्योतिसर पुलिस चौकी के पास नाकाबंदी के दौरान थानेसर वासी अभिषेक उर्फ प्रिंस और गौरव को एक कार सहित पकड़ा। तलाशी में उनके पास से 8.55 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। थाना केयूके में मामला दर्ज कर दोनों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया। शनिवार को जांच के दौरान जिला फतेहाबाद के कस्बा के रहने वाले मुख्य सप्लायर विकास उर्फ छोटा को गिरफ्तार किया गया। उसे अदालत के आदेश पर कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें