फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रगतिशील किसानों और स्टार्टअप उद्यमियों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। नवीन जिंदल फाउंडेशन व अन्य संस्थानों के सहयोग से कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में आयोजित किसान मेले का समापन रविवार को हुआ, जिसमें मुख्य तौर पर भाजपा जिलाध्यक्ष तेजिंद्र गोल्डी व मुख्यमंत्री के कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी पहुंचे। कैलाश सैनी ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल की प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की यह पहल सराहनीय है और आने वाले समय में यह एक मील का पत्थर साबित होगी।
इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों के साथ-साथ नवीन जिंदल टीम के सदस्य, प्रगतिशील किसान, नवाचार कर रहे युवा स्टार्टअप प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, स्वयंसेवक सहित अनेक लोग शामिल हुए। समापन समारोह में प्रगतिशील किसानों, स्वयं सहायता समूहों और नवाचार करने वाले स्टार्टअप प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद नवीन जिंदल के मीडिया सलाहकार डॉ. राजकुमार ने मेले की उपलब्धियों के साथ-साथ आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सांसद नवीन जिंदल प्राकृतिक खेती से जुड़ी अनेक योजनाओं को चलाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं, और यह किसान मेला इस दिशा में पहला महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस अवसर पर हरियाणा तालाब प्राधिकरण के सदस्य तेजिंदर बिडलान, कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. करमचंद, नवीन जिंदल फाउंडेशन के प्रतिनिधि, धर्मवीर सिंह, कर्नल अरुण चंदेल, मनीष मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें