कुरुक्षेत्र। मंदिर में चोरी का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी राहुल निवासी मथाना व अंकुश निवासी भूतमाजरा को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। थाना लाडवा में दर्ज शिकायत में रोशन लाल निवासी वार्ड-10 ने बताया था कि वह गुरु रविदास मंदिर लाडवा का प्रधान है। 11 फरवरी सुबह करीब चार बजे उसने व राहुल ने मंदिर खोला तो देखा दो युवक मंदिर में पहले से मौजूद थे। उन्होंने उन दोनों को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया था। आरोपी चोरी की नीयत से मंदिर की दीवार फांदकर अंदर घुसे थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी राहुल व अंकुश को गिरफ्तार कर कारागार भेज दिया। संवाद
लेनदेन मामले का भगोड़ा, आरोपी काबू
कुरुक्षेत्र। लेनदेन मामले में पुलिस ने अदालत से भगोड़ा घोषित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी नरेश कुमार निवासी कीर्ति नगर को वर्ष 2017 के लेनदेन के मामले में जेएमआईसी कुरुक्षेत्र चितेश गुप्ता की अदालत ने आठ अगस्त 2019 को भगोड़ा घोषित किया था। भगोड़े के खिलाफ थाना बाबैन में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। संवाद