फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 15 लाख रुपये के चिट्टा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। 15 लाख रुपये के बाजार मूल्य के 286 ग्राम चिट्टे के साथ एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने तस्कर व डीलर को गिरफ्तार किया है। शनिवार को टीम के पास गुप्त सूचना आई कि पंजाब के पटियाला जिले के हालीपुर गांव निवासी सूरज मोटरसाइकिल पर चिट्टा लेकर पिहोवा क्षेत्र में नशेडिय़ों को सप्लाई करने आ रहा है।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक सेल टीम ने गांव बोधनी गुरुद्वारे के पास नाकाबंदी की। कुछ समय बाद संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से 286 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी सूरज के खिलाफ थाना सदर पिहोवा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की गई। पूछताछ में आरोपी ने सप्लाई करने वाले पंजाब के कपूरथला जिला के बुट गांव के रहने वाले सुरजीत सिंह का नाम लिया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।

एंटी नारकोटिक सेल के प्रभारी उप निरीक्षक सतविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी सूरज के खिलाफ पहले से पंजाब में एनडीपीएस का मामला दर्ज है और वह पटियाला जेल से जमानत पर था। इसी तरह सुरजीत सिंह के खिलाफ भी कपूरथला में एनडीपीएस का मामला दर्ज है। दोनों ही आदतन अपराधी हैं और अंतरराज्यीय तस्करी में संलिप्त थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें