दो आरोपी 5 मोबाइल और बाइक के साथ गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। थाना लाडवा की टीम ने मजदूरों की झुग्गी से मोबाइल चोरी के मामले में करनाल जिला के खुर्दन गांव के रहने वाले परमेश उर्फ सन्नी और भगवानपुर गांव के रहने वाले रूलदा राम को गिरफ्तार किया हैं।
शुक्रवार को यूपी के शाहजहांपुर जिले रोशनपुर गांव के रहने वाले सर्वेश ने थाना में शिकायत दर्ज कराई कि वह और उसके साथी पिछले दो वर्षों से लाडवा के ईंट भट्टे पर काम कर रहे हैं। वीरवार की रात झुग्गी में सोते समय उनके सभी मोबाइल चोरी हो गए। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू हुई। उसी दिन टीम ने जांच के बाद दोनों आरोपियों को काबू किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध कबूल किया और उनके कब्जे से चोरी के पांच मोबाइल तथा वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद