फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: वीर शहीदों की स्मृति में 70 लोगों ने किया रक्तदान

Sun, 15 Feb 2026 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। यूथ स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों की पुण्य स्मृति में महावीर दल धर्मार्थ हस्पताल लाडवा में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ संगठन के अध्यक्ष समाजसेवी जोगध्यान ने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करके किया। शिविर में लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल कुरुक्षेत्र तथा रेड क्रॉस की टीम रक्त संग्रह के लिए पहुंची थी। रक्तदान शिविर मे 70 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया।
विज्ञापन

रक्तदान की प्रक्रिया में जोगध्यान तथा उनके पुत्र साहिल अडेन, राजेंद्र कुमार, जतिन कुमार, कोच एवं महासचिव चमन लाल तथा उनके भाई रमन कुमार, राजन कक्कड़ तथा उनकी पत्नी डिंपल कक्कड़ ने सर्वप्रथम रक्तदान किया। यूथ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के रक्तदान शिविर श्रृंखला में संगठन का 16वां रक्तदान शिविर रहा। शिविर मे वाल्मीकि समाज आश्रम सेवा समिति तथा सनातन धर्म महावीर दल लाडवा की टीम सहयोगी संस्था के रूप में उपस्थित रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें