फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पिस्तौल की नोक पर कंफेक्शनरी संचालक का अपहरण व लूट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिस्तौल की नोक पर कंफेक्शनरी संचालक का अपहरण करके लूट करने की वारदात को सुलझाते हुए अपराध अन्वेषण शाखा दो की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की पहचान पानीपत के कश्यप काॅलोनी निवासी नितिन उर्फ लंबू व पंजाब के मुक्तसर जिले के मलोट में सच्चा सौदा रोड निवासी संदीप सिंह उर्फ सोनू के रूप में हुई है। 6 सितंबर 2025 को पिहोवा थाना शहर में दी शिकायत में मनीष मित्तल ने बताया कि वह 5 सितंबर 2025 को अपनी कंफेक्शनरी को करीब रात के 11:45 बजे बंद करके मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। नंद काॅलोनी पिहोवा के पास पहुंचे तो एक कार ने उनका रास्ता रोक लिया। कार से तीन चार युवक निकले और मारपीट करने के बाद उनके सिर पर पिस्तौल तानते हुए कार में बैठा लिया। वह उनकी मोटरसाइकिल आरोपियों में से एक कमल नाम का युवक लेकर चला गया। बाकी आरोपियों ने पीड़ित को डरा धमका कर घर फोन करवाया और रुपये मांगने को बोला। कुछ देर बाद आरोपियों ने कार को एक पेट्रोल पंप पर रोका और उनके फोन से यूपीआई के माध्यम से 2,500 का ईंधन डलवाया और 2,500 रुपये नगद ले लिए। बाद में आरोपी पीड़ित को लेकर गोंदर स्थित सीएससी सेंटर पहुंचे, जहां पर उनका अंगूठा लगवाकर उनके बैंक खाते से रुपये निकलवाने की कोशिश की। जब रुपये नहीं निकले तो उन्होंने पीड़ित के साथ दोबारा मारपीट की और घर से पैसे मंगवाने को कहा।
विज्ञापन

पीड़ित ने अपने भाई को रुपये लाने को कहा तो भाई 20 हजार रुपये लेकर आया। आरोपियों ने भाई से रुपये और उनके फोन से सिम निकालकर अपने पास रख ली। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वापस पीड़ित को उनकी मोटरसाइकिल के पास छोड़ दिया। शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करके जांच की गई थी। 20 जनवरी को एसटीएफ पंचकुला की टीम ने मामले में करनाल जिले के गोंदर गांव निवासी राजेंद्र उर्फ जिंदा को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में मामले की जांच अपराध अन्वेषण शाखा-दो को सौंपी गई। अब टीम ने मामला सुलझाते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार करके अदालत में पेश करने के बाद तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें