कुरुक्षेत्र। बिना लाइसेंस अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में थाना शाहाबाद की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों की पहचान कठवा गांव के रहने वाले आरोपी गुरप्रीत सिह व करनाल जिला के जयसिंहपुरा के रहने वाले सोनू के रूप में हुई टीम ने इन आरोपियों से 168 कैन बीयर, 1,248 बोतल बीयर व 48 बोतल शराब अंग्रेजी बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि टीम त्यौड़ा क्षेत्र में गश्त पर थी। उसी समय टीम को सूचना मिली कि गुरप्रीत सिंह व सोनू बिना लाइसेंस शराब बेचने का काम करते हैं। आज भी दोनों बोलेरो पिकअप में बीयर व शराब लोड करके पीपली की तरफ से शाहाबाद की तरफ आ रहे हैं। सूचना पर टीम ने एनएच-44 त्यौड़ा पर नाकाबंदी शुरु कर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस टीम को पीपली की तरफ से एक पिकअप आती दिखाई दी। टीम द्वारा पिकअप रोककर उसमें बैठे व्यक्तियों शक के आधार पर काबू करके तलाशी ली गई तो 168 कैन बीयर, 1,248 बोतल बीयर व 48 बोतल शराब अंग्रेजी बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना शाहाबाद में मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।