फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लोक अदालत आज, निपटेंगे 15 हजार मामले

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्री लोक अदालत में डीएलएसए कार्यालय में मामले में समझौता करते बैंककर्मी व ​शिकायतक - फोटो : samvad
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को जिला अदालत के न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस लोक अदालत में 15 हजार के करीब लंबित मामलों के निपटारे की उम्मीद है। आवेदन करने के अंतिम दिन शुक्रवार को अदालत में फरियादियों की लंबी कतारें लगी दिखाई दी।
विज्ञापन

अदालत में करीब 15 हजार से ज्यादा फरियादियों ने आवेदन जमा कराए हैं। इनमें सबसे ज्यादा मामले ट्रैफिक चालान के हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नितिका भारद्वाज ने बताया कि लोक अदालत का उद्देश्य आपसी सहमति से विवादों का निपटारा करना है जिससे पक्षकारों को त्वरित और किफायती न्याय मिल सके। इसमें दीवानी, फौजदारी, मोटर वाहन दुर्घटना, चेक बाउंस, पारिवारिक विवाद और अन्य लंबित मामले शामिल हैं। प्राधिकरण ने सभी पक्षकारों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने मामलों का समाधान कराएं। शनिवार को अदालत में छह जजों की बेंच इन मामलों की सुनवाई करेगी। एक-एक जज शाहाबाद व पिहोवा में इन मामलों की सुनवाई कर इनका निपटान करेंगे। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में मामलों की पैरवी करने के लिए अधिवक्ता और मध्यस्थ मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें