इस्माईलाबाद। प्राइवेट नौकरी दिलवाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के दो आरोपियों को थाना झांसा टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान चीताकलां गांव के कुलदीप सिंह व पंजाब के जिला अमृतसर के गांव सुलतान बीड के रहने वाले हरपाल सिंह के रूप में हुई है।
थाना झांसा में दी शिकायत में अजराना कलां के खुशीराम ने बताया कि उनका झांसा में स्किल डेवलपमेंट सेंटर है। उसके साथ ही परमिंदर कुमार व बूटा राम का कैंडिडेट प्लेसमेंट्स ऑफिस है जो नौकरी लगवाने का काम करते हैं। उनके कहने पर पीड़ित ने अपने अलग-अलग कैंडिडेट की प्लेसमेंट के लिए सिक्योरिटी व मेडिकल राशि के रूप में करीब 52 लाख रुपये उनके खातों में जमा करवा दिए। इसके बाद आरोपियों ने न तो कैंडिडेट की प्लेसमेंट करवाई और न ही उनके रुपये वापस कर रहें हैं। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच के बाद उक्त आरोपियों को काबू कर लिया।
साथ दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल
कुरुक्षेत्र। छह वाहन चोरी की वारदात को सुलझाते हुए एंटी व्हीकल थेफ्ट पुलिस टीम ने दो आरोपियों को काबू कर उनसे छह चोरीशुदा मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपियों की पहचान हाल निवासी गुमथला गढू गांव में रह रहे अमन कुमार घुसण, जो मूल रूप से जिला कैथल का रहने वाला है व जिला करनाल के रुकसाना गांव निवासी प्रिंस के रूप में हुई है। आरोपियों को अदालत में पेश करने के उपरांत कारागार भेज दिया।
12 दिसंबर 2024 को थाना केयूके पुलिस को दी शिकायत में जिला करनाल के गांव बूढनपुर खालसा के आर्यन कुमार ने बताया कि 10 दिसंबर को वह मोटरसाइकिल से गीता जयंती में घूमने आया था। उसने मोटरसाइकिल ब्रह्मसरोवर के बाहर बनी पार्किंग में खड़ी की थी। जब वह गीता जयंती देख कर वापस आया तो मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम को सौंपी गई। टीम ने जांच के बाद उक्त आरोपियों को काबू कर छह मोटरसाइकिल बरामद कर जेल भेज दिया।
नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के दो आरोपी गिरफ्तार