फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पिता का दोस्त बता छात्रा से 49,500 रुपये ठगने के दो आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गत माह छात्रा के साथ 49,500 रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी जाहिद उर्फ कटप्पा व अरबाज निवासी जलालपुर जिला अलीगढ़ यूपी ने छात्रा के पिता का दोस्त बनकर धोखाधड़ी को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

थाना साइबर में 22 मार्च को दर्ज शिकायत में अजरावर की रहने वाली युवती ने बताया था कि वह आईलेट्स कर रही है। 27 फरवरी को दोपहर साढ़े 12 बजे उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई थी, जिसमें बातचीत करने वाले मनोज कुमार ने खुद को उसके पिता का दोस्त बताया था। आरोपी ने बताया कि उसने उसके पिता के 12 हजार रुपये लौटाने हैं, जिसे वह उसे गूगल-पे कर रहा है। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर 10 हजार और 20 हजार रुपये आने के दो मैसेज मिले, जिससे उसे लगा कि उसके अकाउंट में पैसे आ गए है। तभी मनोज की उसके पास दोबारा कॉल आई और उसने कहा कि गलती से दो हजार रुपये की जगह 20 हजार खाते में जमा हो गए हैं। गलती समझकर उसने गूगल-पे से तीन बार में पांच-पांच हजार व तीन हजार रुपये आरोपी को भेज दिए थे। फिर कुछ देर बाद उसे 21,500 रुपये का एक मैसेज और प्राप्त हुआ था तब भी मनोज ने गलती से यह रकम ट्रांसफर होने की बात कही थी। उसने अपने गूगल-पे से 10 हजार और साढ़े 11 हजार रुपये उसके अकाउंट में डाल दिए थे। तीसरी बार दोबारा फिर उसे 30 हजार रुपये का मैसेज मिला था। इस बार भी उसने 10 हजार रुपये उसे भेज दिए थे, मगर उसने अपने खाते की जांच की तो उसे पता चला कि उसके खाते में कोई रकम नहीं आई थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी जाहिद व अरबाज को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें