फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हाई वोल्टेज लाइन से निकली चिंगारी, फानों में लगी आग

विज्ञापन
पिहोवा। खेत में जल फानें।
विज्ञापन
पिहोवा। हमीरा फार्म के नजदीक खेतों में आग लगने से कई एकड़ गेहूं की फसल व फाने जल गए। मिली जानकारी अनुसार खेतों के ऊपर से जा रही बिजली की 11 हजार वोल्टेज की इंडस्ट्री लाइन गुजर रही है उसकी तारों से चिंगारी खेतों में गिर गई जिससे अमृत, निर्मल व मखन सिंह की कई एकड़ गेहूं की फसल जल गई और कई एकड़ भूमि में से फाने जल गए। जब किसानों को आग लगने की सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे और उन्होंने फायर ब्रिगेड कार्यालय में फोन किया।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड की गाड़ी जब तक खेतों में पहुंची, तब तक कई एकड़ गेहूं की फसल व कई एकड़ गेहूं के फाने जल चुके थे। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की तीन गाड़िया व जेसीबी तथा ट्रैक्टरों व ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया गया। ट्रैक्टरों से जमीन की बुहाई कर दी गई, जिससे आग आगे नहीं बढ़ सकी। किसानों की लगभग 4 से 5 एकड़ गेहूं की फसल व लगभग 11 एकड़ फाने जल गए। मौके पर स्थानीय पुलिस,पटवारी व एसडीओ बिजली बोर्ड भी पहुंच गए थे। इस घटना से लाखों रुपये का नुकसान आंका जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें