कुरुक्षेत्र। थाना शाहाबाद पुलिस ने मारपीट करने के बाद जान से मारने की धमकी देने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में खरींडवा गांव के रहने वाले साहिल और भौकर गांव के जगमीत सिंह शामिल है।
25 जनवरी को 11 वीं कक्षा में पढ़ने वाले शाहाबाद निवासी नवनीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें 24 जनवरी को समर नाम के एक युवक ने मिलने के लिए बुलाया था। वहां समर का ताज प्रताप के साथ झगड़ा चल रहा था।
इसके बाद वह समर को साथ लेकर नई अनाज मंडी आ पहुंचा तो वहां मौजूद कुछ युवकों ने उन दोनों पर एक दम से हमला कर दिया। उनके शौर मचाने पर वहां मौजूद लोगों को आता देख आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके पर भाग गए। शिकायत पर मामला दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद