फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रोडवेज की 14 यूनियन के 28 पदाधिकारी आज चंडीगढ़ में जुटेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। रोडवेज कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर साझा मोर्चा के बैनर तले प्रदेशभर की 14 यूनियनों के 28 पदाधिकारियों का दल मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचेगा।
सचिवालय स्थित मंत्री कार्यालय में दोपहर दो बजे परिवहन मंत्री अनिल विज के साथ कर्मचारियों की मांगों को लेकर वार्ता होगी, जिसमें कर्मचारियों से जुड़े लंबित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
विज्ञापन

चंडीगढ़ की बैठक को लेकर लेकर सोमवार को रोडवेज यूनियन पदाधिकारियों ने रणनीति तैयार की। साझा मोर्चा के सदस्य एवं ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के राज्य महासचिव बलदेव सिंह मामू माजरा ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष मायाराम उनियाल की मौजूदगी में सभी यूनियन के प्रतिनिधि सुबह चंडीगढ़ अड्डे पर एकत्रित होंगे। इसके बाद चर्चा कर सचिवालय की बैठक के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

बैठक में सभी यूनियन साझा रूप से कर्मचारियों की मांगों को मजबूती से रखेंगी। काफी समय से कई मांगें विभाग और सरकार के स्तर पर लंबित हैं, जिनके समाधान की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें