पिहोवा। नलकूप के शुभारंभ पर ग्रामीणों को लड्डू खिलाते भाजपा नेता जयभगवान शर्मा। विज्ञप्ति
- फोटो : आग बुझाने का प्रशिक्षण लेते युवा।
पिहोवा। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से जल वितरण योजना के तहत गऊचरांद, प्रो. कॉलोनी क्षेत्र में नलकूप का शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ नेता जय भगवान शर्मा व नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि ने किया।
वार्ड एक पार्षद लाभ सिंह ने कहा कि इस नलकूप के शुरू होने से क्षेत्र में लंबे समय से बनी पानी की किल्लत समाप्त होगी। नगरवासी अब स्वच्छ व पर्याप्त जल की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।
जय भगवान शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। स्वच्छ पेयजल हर नागरिक का अधिकार है और सरकार इसी सोच के साथ कार्य कर रही है।
आशीष चक्रपाणि ने कहा कि क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा की केंद्र व राज्य सरकार मिलकर जनता के लिए निरंतर योजनाएं ला रही हैं। पिहोवा को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, भाजपा पदाधिकारी व बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे। इस मौके पर जन स्वास्थ्य विभाग के एक्शन सुमित गर्ग, जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ अजय रोहिला, जन स्वास्थ्य विभाग से जेई भूपिंदर सिंह, वार्ड सात के पार्षद फूल सिंह, खेता राम, लाड़ीपाल, सिंगारा मान, मास्टर संत कुमार, सुखबीर सैनी, रोशन लाल, राजकुमार, संत राम नंबरदार, ईश्वर सिंह, जगदीश सिंह, दीपाराम सहित भारी संख्या में वार्ड वासी मौजूद रहे l