कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी गैर शिक्षक कर्मचारी संघ (कुंटिया) ने मंगलवार को यूनिवर्सिटी परिसर में प्रशासनिक विभाग के सामने विजय ग्राउंड में प्रशासन की कार्यप्रणाली के विरोध में एक सभा का आयोजन किया। इसमें स्थापना शाखा, लेखा अनुभाग, ऑडिट विभाग, बिल अनुभाग, स्कॉलरशिप इत्यादि विभागों के कर्मचारियों ने भारी संख्या में भाग लिया।
सभा को पूर्व कुंटिया महासचिव डॉ. दीपक शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों के हितों की अनदेखी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कुंटिया प्रधान को इसके लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रशासन से आह्वान किया कि प्रशासन शीघ्र कर्मचारियों की इन पांच मांगों के प्रति सकारात्मक रूख अपनाए ताकि विश्वविद्यालय में शांति का माहौल कायम रहे। इस अवसर पर नरेंद्र वर्मा, कृष्ण पांडे, सतीश शर्मा, राजकुमार ढींगड़ा, दर्शन लाल, विष्णु नाथ, रोहताश शर्मा उपस्थित थे।