ग्रामीणों की समस्याओं का ग्रामस्तर पर निवारण करने के लिए प्रशासन ने सोमवार को खंड बाबैन के बेरथला गांव में खुले दरबार का आयोजन किया। जहां अलग-अलग विभागों से कुल 37 शिकायतें सुनी गईं। यह खुला दरबार अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में गांव बेरथला के ग्राम सचिवालय में आयोजित किया गया। इसके अलावा 136 लर्निंग लाईसेंस भी बनाए गए। इस दौरान 24 लोगों ने बीपीएल कार्ड बनाने के आवेदन भी दिए।
अतिरिक्त उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने बताया कि जिन घरों में शौचालय नहीं हैं वे शीघ्र अपने घरों में शौचालय बनवाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग एक सप्ताह के अंदर-अंदर ग्रामीणों की समस्याओं का निवारण प्राथमिकता के आधार पर करवाएं। विभाग के अधिकारियों ने जगमग गांव योजना के तहत 12 घंटे से बढ़ाकर 15 घंटे बिजली उपलब्ध करवाने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 16 दिसंबर को गांव बीड़ सुजरा में खुले दरबार का आयोजन किया जाएगा।