फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ सौ पदों पर चौबीस हजार आजमाएंगे किस्मत

Tue, 03 Jun 2014 12:40 AM IST
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने लिपिक पद के लिए आए 3452 आवेदनों को रद्द कर दिया। योग्यता की कसौटी पर खरा न उतरने के कारण केयू प्रशासन ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन


हालांकि लिपिक पद के लिए 15 जून को होने वाली परीक्षा में करीब 23 हजार 748 आवेदनकर्ता बैठेंगे। अयोग्य घोषित किए तीन हजार चार सौ 52 आवेदनकर्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि केयू उन्हें जमा कराया शुल्क वापस लौटा देगा।

हां इतना जरूर है कि जमा कराए शुल्क में से कुछ प्रतिशत केयू प्रशासन काट लेगा। हालांकि जमा कराए कुल शुल्क में से कितने प्रतिशत राशि काटी जाएगी, इसका अभी फैसला नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 155  लिपिक पदों के लिए कुल 27 हजार 200 लोगों ने आवेदन किया है, जिसमें बजटेड के 133 पदों हेतु 25 हजार 600 और एसएफएस (सेल्फ फाइनेंस) के 32 पदों के लिए 1600 आवेदन आए हैं।

इन पदों पर भर्ती होने की योग्यता कम से कम स्नातक निर्धारित थी। कुलसचिव डॉ. केसी रल्हाण ने बताया कि योग्यता पूरी नहीं होने के कारण 3452 आवेदन रिजेक्ट कर दिए हैं और शेष 23 हजार 748 आवेदनकर्ताओं की परीक्षा 15 जून को होगी।

केयू प्रशासन ने 15 जून को आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा के लिए 74 केंद्र बनाए हैं। परीक्षा के दौरान केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध भी किए जाएंगे।

केयू प्रशासन ने निर्धारित समय पर इस परीक्षा को करवाने के लिए रोल नंबर तैयार करने की प्रक्रिया जोरों पर है। जल्द ही योग्य आवेदकों को रोल नंबर डिस्पैच कर दिए जाएंगे।

बजटेड पद के लिए सुबह 10 बजे से साढ़े 11 बजे तक परीक्षा ली जाएगी, जबकि एसएफएस के लिए परीक्षा का समय दोपहर दो बजकर 30 मिनट से से लेकर शाम चार बजे तक का समय निर्धारित है।

स्थापना शाखा के उप कुलसचिव डीसी वर्मा ने बताया कि यदि किसी आवेदनकर्ता को रोल नंबर नहीं मिलता तो परीक्षा से दो पहले उसे अनुक्रमांक सीधे कार्यालय से भी लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें