फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक के पीछे ट्रक की टक्कर लगने से ट्रक चालक की मौत, क्लीनर जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव उमरी के पास शनिवार सुबह करीब सात बजे एक खड़े ट्रक के पीछे ट्रक की टक्कर लगने से ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि ट्रक क्लीनर घायल हो गया। मृतक की पहचान अयोध्या सिंह निवासी रीवा मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। हादसे के बाद अज्ञात ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही थाना सदर के सहायक उपनिरीक्षक नवनीत सिंह मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भिजवाया।
विज्ञापन

वहीं घायल ट्रक क्लीनर को अस्पताल से उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने क्लीनर की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी नवनीत सिंह ने बताया कि गजरौला उत्तर प्रदेश कंपनी का एक ट्रक गाजियाबाद से मैदा लोड कर कालाआम्ब जा रहा था। जब ट्रक उमरी के समीप पहुंचा तो जीटी रोड पर फास्ट लाइन में एक ट्रक गलत तरीके से खड़ा हुआ था। उस खड़े ट्रक के पीछे ट्रक में टक्कर जा लगी, जिससे ट्रक का चालक अयोध्या सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक के क्लीनर आशीष निवासी रीवा मध्यप्रदेश घायल हो गया। हादसे के बाद अज्ञात ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक ट्रक चालक के शव को कब्जे में लेकर एलएनजेपी अस्पताल भिजवाया। अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि ट्रक क्लीनर आशीष की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज करके ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें