फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े चार क्विंटल चूरा पोस्त के साथ ट्रक ड्राइवर व क्लीनर काबू्, पुलिस जुटी जांच में

विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी नारकोटिक्स की टीम ने कुरुक्षेत्र रोड नजदीक बाईपास से नाकेबंदी करके ट्रक से करीब साढ़े चार क्विंटल चूरापोस्त बरामद करके दो लोगों को काबू किया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स की टीम के सुरेंद्र कुमार के बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कैथल की तरफ से एक ट्रक में चूरा पोस्त की भारी खेप तस्करी करके अंबाला की ओर भेजी जा रही है। सूचना पाकर पुलिस टीम ने कुरुक्षेत्र रोड नजदीक बाईपास के पास नाकाबंदी करके आने-जाने वाले ट्रकों की जांच करनी शुरु कर दी। इसी दौरान कैथल की ओर आए एक ट्रक को रुकवाकर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस को ट्रक से करीब साढ़े चार क्विंटल चूरापोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने तुुरंत ट्रक के चालक बलबीर उर्फ बीरा निवासी गांव नैसी और क्लीनर हरजिंदर निवासी पीलीभीत (यूपी) को मौके काबू कर लिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें