फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 अधिकारियों को नियुक्त किया ड्यूटी मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 22(1) व 23(2) के तहत विभिन्न क्षेत्रों के लिए 16 अधिकारियों को 14 अप्रैल तक ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि थाना केयूके क्षेत्र के लिए काडा के उपमंडल अभियंता, थाना शहर थानेसर क्षेत्र के लिए कृषि विभाग कुरुक्षेत्र के उपमंडल अधिकारी, थाना सदर थानेसर क्षेत्र के लिए श्रीकृष्णा आयुर्वेदिक कालेज कुरुक्षेत्र के प्रधानाचार्य, थाना लाडवा क्षेत्र के लिए जिला मत्स्य अधिकारी कुरुक्षेत्र को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया जाता है। उन्होंने कहा कि थाना बाबैन क्षेत्र के लिए उपनिदेशक मत्स्य अधिकारी कुरुक्षेत्र, थाना शाहबाद क्षेत्र के लिए कार्यकारी अभियंता सिंचाई विभाग कुरुक्षेत्र, थाना झांसा क्षेत्र के लिए क्षेत्रिय प्रबंधक हरियाणा बीज कारपोरेशन कुरुक्षेत्र, थाना इस्माईलाबाद क्षेत्र के लिए उपनिदेशक हिरमी, थाना पिहोवा क्षेत्र के लिए कार्यकारी अभियंता हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड कुरुक्षेत्र, हल्का थाना बाबैन के लिए जिला उद्यान अधिकारी कुरुक्षेत्र, हल्का थाना झांसा के लिए जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कुरुक्षेत्र, हल्का थाना महिला के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी कुरुक्षेत्र, कार्यकारी अभियंता (निर्माण) एचपीवीएनएल कुरुक्षेत्र को उप पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र-1, कार्यकारी अभियंता सरस्वती हैरिटेज बोर्ड कुरुक्षेत्र को उप पुलिस अधीक्षक लाडवा, सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां कुरुक्षेत्र को उप पुलिस अधीक्षक शाहबाद, कार्यकारी अभियंता काडा कुरुक्षेत्र को उप पुलिस अधीक्षक पिहोवा के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र के थाना प्रबंधकों व उप पुलिस अधीक्षक से संपर्क स्थापित करना सुनिश्चित करें। इसके साथ-साथ सभी थाना प्रबंधक व उप पुलिस अधीक्षक भी तालमेल बना कर रखेंगे।
कंट्रोल रूम के लिए पांच शिक्षकों की लगाई ड्यूटी
नगराधीश सतबीर कुंडू ने कहा उपायुक्त कार्यालय में कोरोना कंट्रोल रुम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रुम के लिए सीएमजीजीए का सहयोग करने के लिए शिक्षा विभाग से शीशपाल जांगड़ा, रघुबीर तागेजा, डीआईटीएस से शुभम व शिक्षा विभाग से सहायक मैनेजर जितेंद्र कुमार की ड्यूटी लगाई गई है। सभी अधिकारी तुरंत प्रभाव से उपायुक्त कार्यालय में स्थित कंट्रोल रुम में ड्यूटी देना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें