शाहाबाद। विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण करती डॉ. सोनिया मलिक व छात्राएं। विज्ञप्ति
शाहाबाद। आर्य कन्या महाविद्यालय में स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा विभाग और नवाचार सेल की ओर से राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ शारीरिक विभाग की प्रवक्ता डॉ. सोनिया मलिक ने किया।
उन्होंने बताया कि हर साल 2 दिसंबर को राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस 1984 की भीषण भोपाल गैस त्रासदी में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह दिवस औद्योगिक लापरवाही से होने वाले खतरनाक परिणामों के प्रति चेतावनी देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रयास बढ़ाने का संदेश देता है। प्राचार्या प्रो. आरती त्रेहन ने छात्राओं से कहा कि पर्यावरण संरक्षण हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कचरे को गीले और सूखे वर्गों में विभाजित कर उचित तरीके से निपटान करने, एकल-उपयोग प्लास्टिक से बचने, जल एवं ऊर्जा संरक्षण करने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में वृक्षरोपण भी किया गया। इसमें 50 छात्राओं ने भाग लिया। इस मौके पर नवाचार सेल की संयोजिका डॉ. स्वाति अत्री, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. रागिनी मिश्रा, योगिता, डॉ. रोज़ी, रजनी धवन, डॉ. स्वरित शर्मा, नम्रता, शिवानी शर्मा और उपाध्यक्ष राजेश आनंद मौजूद रहे।
शाहाबाद। विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण करती डॉ. सोनिया मलिक व छात्राएं। विज्ञप्ति