संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। जिला रोजगार कार्यालय व आर्य कन्या महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई और अन्य डिप्लोमा धारक 238 प्रार्थियों ने भाग लिया। जिला रोजगार अधिकारी सीमा सैनी ने कहा कि मेले में एचडीएफसी बैंक लिमिटेड, रमाया हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड कुरुक्षेत्र, पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड कुरुक्षेत्र, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कुरुक्षेत्र, एसआईएस सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड सरहिंद, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, आदेश मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल शाहाबाद, एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज आईटीडी, चंडीगढ़, वर्टो बिजसर्व फॉर ब्लिंकिट मोहाली, आर्य कन्या महाविद्यालय शाहाबाद आदि कंपनियों की ओर से 63 प्रार्थियों का चयन किया गया।
शाहाबाद। आर्य कन्या महाविद्यालय में आयोजित रोजगार मेले में हिस्सा लेते युवा। संवाद- फोटो : samvad