संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। गांव तंगौर में ग्राम पंचायत की ओर से क्रिकेट टीमों के गठन के लिए ट्रायल आयोजित किए गए। इसमें 40 से अधिक युवाओं ने भाग लेकर बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अपनी प्रतिभा दिखाई। ट्रायल के आधार पर गांव की दो क्रिकेट टीमें बनाई गईं। पंचायत की इस पहल से गांव के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
ट्रायल के दौरान गांव के वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी मनोज, दलबीर, पंकज उर्फ लाली, सुदेश, विनोद, मोनू, अजय, सानू, अरुण, टोनी, बंटी और संजीव को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ खिलाड़ियों के अनुभव को युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक बताया गया।
सरपंच सचिन राणा ने कहा कि ग्राम पंचायत का उद्देश्य गांव के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को उचित मंच देना है। पंचायत की ओर से क्रिकेट टीमों को विशेष सहयोग दिया जाएगा, ताकि युवा खेलों में आगे बढ़कर गांव और जिले का नाम रोशन कर सकें।