पिहोवा। कैबिनेट मंत्री एवं जिला ग्रीवेंस कमेटी के चेयरमैन कृष्ण पंवार का स्वागत करते पंडित जय भ
पिहोवा। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं जिला ग्रीवेंस कमेटी के चेयरमैन कृष्ण पंवार पंडित जय भगवान शर्मा डीडी के निवास स्थान पर पहुंचे, जहां उन्हाेंने लोगों से मुलाकात की। बैठक के दौरान प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर प्रदेश में करवाए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा हुई। पंडित जय भगवान शर्मा डीडी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गांवों और शहरों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ जनहित से जुड़े अनेक कार्यों को प्राथमिकता दी है। इस दाैरान पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सैनी, जिला परिषद के उपाध्यक्ष डीपी चौधरी, अमीन के सरपंच गौरव जायलदार, पूर्व मंडल अध्यक्ष साधु सैनी आदि माैजूद रहे। संवाद