फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सब-जूनियर व जूनियर हॉकी राज्य प्रतियोगिता के लिए कुरुक्षेत्र टीम के ट्रायल आज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हॉकी हरियाणा के तत्वावधान में नरवाना में 23 से 28 जनवरी तक सब-जूनियर और जूनियर हॉकी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कुरुक्षेत्र जिले की टीमों का भी चयन किया जाना है।
विज्ञापन


हॉकी कुरुक्षेत्र के महासचिव गुरविंद्र सिंह ने बताया कि इसी क्रम में कुरुक्षेत्र की सब-जूनियर और जूनियर टीमों के चयन ट्रायल 19 जनवरी को द्रोणाचार्य स्टेडियम में दोपहर तीन बजे आयोजित किए जाएंगे। सभी इच्छुक हॉकी खिलाड़ियों को समय पर पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ हॉकी प्रशिक्षक सोहन लाल को रिपोर्ट करना होगा। गुरविंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से अनुरोध किया कि वे ट्रायल में पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लें, ताकि जिले की मजबूत टीम राज्य स्तर पर अपना प्रदर्शन दिखा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें