फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: घर में सेंधमारी का आरोपी रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा एक की टीम ने घर में सेंधमारी करने के आरोप में मड़ोखरा गांव निवासी सतेंद्र उर्फ कांंति को अदालत से प्रोडक्शन वारंट लेकर गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी की निशानदेही से घर से चोरी किया हुआ सामान भी बरामद किया है। 19 नवंबर 2025 को रामनगर निवासी विश्वजीत कुमार उर्फ विशाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कार पेंट का काम करता है। 17 नवंबर को वह घर के मुख्य दरवाजे को ताला लगाकर पूरे परिवार के साथ यूपी गया हुआ था। अगले दिन वापस आया तो देखा घर का ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर जाकर जांच करने पर पता चला कि घर में रखे सोने व चांदी के गहने, नकदी और अन्य सामान चोरी हो गया है। शिकायत पर थाना बाबैन में प्राथमिकी दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-एक को दी गई। टीम ने जांच के दौरान आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से चोरी किया हुआ सामान बरामद करने के बाद अदालत में पेश करके तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें