फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मुठभेड़ में घायल आरोपियों का चल रहा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल सेक्टर-7 में वकील के घर हुई लूट के मामले में मुख्य आरोपी कमल और साहिल का जिला नगारिक अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

इन दोनों आरोपियों का आज रिमांड भी समाप्त हो रहा है। अगर इन्हें आज अस्पताल से छुट्टी नहीं मिलती है तो इन्हें बाद में अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं अगर छुट्टी मिलती है तो पुलिस इन्हें अदालत में पेश करेगी। सीआईए एक के प्रभारी प्रतीक के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल किया और पुलिस ने कई स्थानों से लूट का माल भी बरामद किया। हालांकि वारदात में इस्तेमाल हथियार और कपड़ों की बरामदगी बाकी थी जोकि आरोपियों ने कपड़े निशानदेही के दौरान पहले ही बरामद करवा दिए थे। वह कपड़े बरामद करने के बाद आरोपियों ने झाड़ियों में छिपाई पिस्तौल निकालकर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपियों को घायल कर काबू किया व पिस्तौल भी बरामद कर लिया।
अब आरोपियों से कुछ बरामदगी बाकी नहीं है। मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि फिलहाल सात में से चार आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। अब इन आरोपियों को भी अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह जांच में जरूरत पड़ने पर दोबारा प्रोडक्शन वारंट पर लिया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें