फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सुरक्षित नहीं सफर, एक माह में 101 हादसों में 31 लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिले में सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हर महीने होने वाली जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मौत और घायलों के आंकड़े सामने आते हैं। अधिकारी इन हादसों पर अफसोस जताते हुए पुराने निर्देश ही जारी करते हैं।
शुक्रवार को लघु सचिवालय में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक में चौकाने वाले आंकड़े प्रस्तुत किए गए। 101 सड़क दुर्घटनाओं में 31 लोगों की जान चली गई। वहीं, 70 लोग इन हादसों में घायल हुए हैं। यह आंकड़ा दर्शाता है कि सड़क सुरक्षा के प्रयास सफल नहीं हो पा रहे हैं। बैठक में पिछली बार के मुद्दों पर कोई कार्रवाई न होने पर सवाल नहीं उठाया गया। किसी जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर अवैध कट एक बड़ा मुद्दा बनकर सामने आया। उपायुक्त ने बताया कि एनएचएआई ने अवैध कट बनाने वाले लोगों, ढाबा संचालकों और पेट्रोल पंप संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। विभाग जल्द ही इन अवैध कटों को बंद करेगा। यह मुद्दा पिछली कई बैठकों से चर्चा में है, पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। दर्ज प्राथमिकी में किसी की गिरफ्तारी पर भी बात नहीं की गई।
विज्ञापन

बैठक में यह भी सामने आया कि शहर और हाईवे पर कई स्थानों पर अभी भी सड़क सुरक्षा संबंधी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। वीआईपी रोड पर रोड मार्किंग, सफेद पट्टियां और रिफ्लेक्टर तक नहीं लगे हैं। महाराणा प्रताप चौक के स्पीड ब्रेकर टूट चुके हैं, जबकि एनएच-152डी के एक हिस्से की सड़क भी क्षतिग्रस्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें