फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से रोजाना 20 लाख का हो रहा नुकसान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सेक्टर दो में खड़े ट्रक। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में ट्रांसपोर्टरों की ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्टर कांग्रेस के आह्वान पर हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही।
विज्ञापन

ग्रीन टैक्स में बढ़ोतरी, बढ़े डीजल पेट्रोल के दाम और बीएस-4 वाहनों की दिल्ली में रोक का विरोध करते हुए 250 से अधिक ट्रकों के पहिये थमे रहे जिससे ट्रांसपोर्टरों को हर रोज 20 लाख से अधिक का नुकसान हो रहा है। वहीं दिल्ली से आने वाले फल, सब्जी सहित अन्य खाद्य पदार्थों की आपूर्ति ठप हो गई है। यहां तक कि स्क्रैप तक की सप्लाई नहीं हो रही जिसका सीधा असर इंडस्ट्री को है।
हड़ताल आगे बढ़ी तो इंडस्ट्री संचालकों के समक्ष भी बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा और बढ़े सतर पर कर्मी बेरोजगार तक हो सकते हैं। हड़ताल के कारण सब्जियों के रेट बढ़ने लगे हैं।
विज्ञापन

कल तक जाम रहेगा ट्रकों का चक्का : लाल

ट्रासंपोर्टर लाल ने बताया कि दिल्ली में एमसीडी की ओर से 5,200 रुपये तक ग्रीन टैक्स के रूप में वसूल किए जाने लगे हैं जिसका लगातार विरोध किया जा रहा है। 21 से 23 मई तक होने वाले चक्का जाम के दौरान जिले के करीब सभी ट्रक चालक अपने ट्रकों का चक्का जाम रहेगा। इसका सीधा असर आजादपुर, गाजीपुर और केशोपुर मंडी आने वाले सामानों पर भी पड़ेगा।

रोजमर्रा के सामान पर पड़ेगा असर : काकू

ट्रासंपोर्टर लाल ने बताया कि जिले से बाहर जाने रोजमर्रा के सामान पर भी पड़ेगा। ट्रांसपोर्ट संगठनों ने पर्यावरण क्षति पूर्ति शुल्क यानी ईसीसी में बढ़ोतरी, बीएस-6 वाहनों पर भी ईसीसी लागू किए जाने और एक नवंबर से बीएस-4 वाहनों के दिल्ली प्रवेश पर प्रस्तावित प्रतिबंध के खिलाफ आंदोलन का एलान किया है।
आज रात तक है हड़ताल जारी रखने का एलान

ट्रांस्पोर्टर मनोज कुमार ने कहा कि दिल्ली से सब्जी व फ्रूट लेकर आने वाले ट्रक पूरी तरह से थम गए हैं। वहीं जिले में उगाई जाने वाली सब्जी अनेक कारोबारियों ने खरीद की लेकिन ट्रांस्पोर्ट बंद होने से यह दिल्ली की ओर नहीं भेजी जा रही न ही दिल्ली से यहां लाई जा रही। ऐसे में आढ़तियों को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


दो दिन से दिल्ली से नहीं पहुंच रहा किराने का सामान : जग्गी

जिले में किराने का सामान भी दिल्ली से हर रोज दर्जनों ट्रकों के जरिये पहुंचता है लेकिन दो दिन से यह भी ठप है। ऐसे में महंगाई बढ़ने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। सरकार को ट्रांसपोर्टरों की मांगों को पूरा करते हुए आम जनता को भी राहत देने का काम करना चाहिए।

कुरुक्षेत्र। सेक्टर दो में खड़े ट्रक। संवाद

कुरुक्षेत्र। सेक्टर दो में खड़े ट्रक। संवाद

कुरुक्षेत्र। सेक्टर दो में खड़े ट्रक। संवाद

कुरुक्षेत्र। सेक्टर दो में खड़े ट्रक। संवाद

कुरुक्षेत्र। सेक्टर दो में खड़े ट्रक। संवाद

कुरुक्षेत्र। सेक्टर दो में खड़े ट्रक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें