कुरुक्षेत्र। भीषण गर्मी से बचने के लिए सिर पर कपड़ा डालकर जाते हुए युवक। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिले में शुक्रवार को सुबह ही अचानक मौसम में बदलाव आया। दिन में रूक-रूक कर धूल भरी आंधी चलती रही। हल्के बादल भी रहे और तीन डिग्री तक पारा भी कम हुआ, जो अधिकतम 41 डिग्री तक दर्ज किया गया और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस तक रहा।
आंधी के बाद पूरा दिन 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लू चलती रही जिससे लोग बेहाल रहे। वहीं शनिवार को भी मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना जताई जा रही है। कृषि विशेषज्ञ डॉ. कर्मचंद ने कहा कि अगले चार से पांच दिन तक अधिकतम तापमान फिर 43 डिग्री से पार हो सकता है। बागवानी विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह ने कहा कि अभी गर्मी तेज होगी, जिस दौरान सब्जियों की फसल की देखरेख ज्यादा करनी पड़ेगी।
कुरुक्षेत्र। भीषण गर्मी से बचने के लिए सिर पर कपड़ा डालकर जाते हुए युवक। संवाद